फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजनौर में पुराने टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर पुराने टेलीफोन एक्सचेंज ऑफिस के बाहर धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी को तलब करने का भी विरोध किया। साथ ही अग्निपथ योजना को निरस्त करने की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा कि पिछले चार दिनों से केंद्र सरकार ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय को किले के रूप में बदल दिया है। पुलिस कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बेरहमी से मारपीट कर रही है। बिना कारण बताए उन्हें अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में ले जाकर बंद कर रही है। 15 जून को पुलिस ने जबरदस्ती कांग्रेस मुख्यालय परिसर में घुसकर कांग्रेस नेताओं को बेरहमी से पीटा है। शांतिपूर्ण प्रदर्शनों और एकजुटता को कुचलने के लिए केंद्र सरकार बल का प्रयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई सैनिक भर्ती की नई योजना अग्निपथ का भी विरोध किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान, जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी, जिला महासचिव नजाकत अल्वी, प्रदेश सचिव सुधीर पाराशर, पूर्व प्रदेश सचिव नीरज चौधरी, मुबस्सीर जमा खां, हाजी अफजल कुरैशी, हुमायूं बेग, उदय राज सिंह सिसौदिया, हाजी नसीम अंसारी, जसराम सिंह, मुस्तकीम राईन, आदित्य ठाकुर, हाजी इलियास कुरैशी, चंद्र सिंह सैनी, त्रिलोक चंद शर्मा, मुनेश तंवर, पद्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें