फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-सपा गठबंधन बेहतर विकल्प : आजाद

Thu, 09 Feb 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
नहटौर में जनसभा को संबोधित करते गुलाम नबी आजाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नहटौर में कांग्रेस-सपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी मुन्नालाल प्रेमी के समर्थन में हुई चुनावी जनसभा में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा व बसपा को रोकने के लिए कांग्रेस-सपा गठबंधन से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। भाजपा व बसपा दोनों ही पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
विज्ञापन

जेवीएम इंटर कॉलेज में में हुई जनसभा में गुलाम नबी आजाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में यह गठबंधन हुुआ होता तो भाजपा की सरकार केंद्र में नहीं होती। अकेले रास्ते पर चलकर फिर वही हाल होता। इस गठबंधन से भाजपा व बसपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा। भाजपा व बसपा चुनाव के बाद एक हो जाएंगे। मोदी सरकार ने नोटबंदी करके गरीबों की रोटी छीन ली है। नोटबंदी से कारोबार बंद हो गए हैं। किसानों-नौजवानों से किए गए वायदे मोदी सरकार पूरे नहीं कर पाई है।
यूपी में अखिलेश को मुख्यमंत्री और प्रदेश में कांग्रेस-सपा गठबंधन की सरकार बनानेे के लिए इस गठबंधन को जीतना होगा। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी इस गठबंधन की सरकार बनेगी। जनसभा में सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह फलौदिया ने कहा कि गठबंधन विकास का साथ है। सपा की दोबारा सरकार बनेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह, नसीब पठान, अश्वनी ठाकुर, काजी जमाल नासिर, यामीन फारुकी, हाजी अब्दुल कादिर, डॉ. शहबाज, परवेज अहमद, लुकमान हैदर, बुनियाद अली अंसारी, जहांगीर, रवि 
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर, मुंसफ मलिक, अमरीन जहां, सजर दुलारे, विशाल कुमार, आशुतोष शर्मा आदि ने जनसभा में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें