फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के उपद्रव में मारे गए सुलेमान की मां को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएए के उपद्रव में मारे गए सुलेमान की मां को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी
विज्ञापन

बिजनौर। कांग्रेस ने सीएए के विरोध प्रदर्शन में गोली लगने से मारे गए सुलेमान की मां अकबरी को बिजनौर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं चांदपुर से उदय त्यागी और नूरपुर से बाला देवी सैनी को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

20 दिसंबर 2019 को सीएए के विरोध में हुई हिंसक झड़प में नहटौर के मोहल्ला नोधा निवासी सुलेमान की मौत हो गई थी। सुलेमान दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। तब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उसके घर आईं थीं और परिजनों को ढांढस बंधाया था। उन्होंने तब पुलिस पर सुलेमान को गोली मारने का आरोप लगाया था। सुलेमान की मौत पर खूब राजनीति हुई थी। कांग्रेस ने अब सुलेमान की मां अकबरी को बिजनौर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। अकबरी का चुनाव क्षेत्र नहटौर है लेकिन वह आरक्षित सीट है। इसलिए उन्हें बिजनौर से प्रत्याशी बनाया गया है। उनके अलावा नूरपुर व चांदपुर से भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। नूरपुर से बाला देवी सैनी और चांदपुर से उदय त्यागी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने अकबरी सहित बाकी प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में उतारने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें