फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक की तर्ज पर एकजुट हो जनता : जयंत

Mon, 21 May 2018 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
स्योहारा में प्रत्याशी की सभ्ाा में मौजूद जयंत चौधरी और सांसद धर्मेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्योहारा  में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा के राज में लोकतंत्र खतरे में है। जो लोग लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें एकसाथ आना होगा। कर्नाटक वालों ने भाजपा को नकार दिया है। अब यूपी में भी सभी को भाजपा के खिलाफ एकजुट होना होगा। 
विज्ञापन

गठबंधन प्रत्याशी नईमुल हसन के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा ने किसानों, दलितों व पिछड़ों को छलने का काम किया है। किसानों को दिसंबर में बेचे गन्ने का भुगतान अब तक नहीं मिला है। किसान अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च तक नहीं उठा पा रहे हैं। भाजपा ने हमेशा किसानों को ठगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में उन्होंने किसानों से चौधरी चरण सिंह के नाम पर वोट मांगे और झूठ बोलकर उनके वोटों पर डाका डाला। जो आदमी महापुरुषों के नाम पर झूठ बोलता है वह ईमानदार कैसे हो सकता है। कहा कि भाजपा ने कर्नाटक में जो नाटक किया उसकी सच्चाई दो दिन में ही सबके सामने आ गई। कहा कि उत्तर प्रदेश में भी भाजपा को सबक सिखाना होगा। किसान उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को जीताकर भाजपा का इलाज कर उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे। यह समय एकजुट होकर लड़ने का है। उन्होंने जनता से पूछा कि झूठ बोलने वालों पर विश्वास करना चाहिए या फिर देश को तरक्की की ओर ले जाने वालों पर। 

‘प्रधानों पर वोट देने के लिए बनाया जा रहा दबाव’
बिजनौर में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जयंत चौधरी गठबंधन को मजबूती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों पर भाजपा को वोट देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा ने हमेशा दलितों व पिछड़ों से भेदभाव किया है और किसानों को बर्बाद करने का काम किया है।   किसानों के हित के लिए चौधरी चरण सिंह की लड़ाई को अब जयंत चौधरी आगे बढ़ा रहे हैं। हमें जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत बनाना है। अगर रालोद के सिपाही गठबंधन उम्मीदवार को जिताने के लिए दो कदम आगे बढ़ाते हैं तो सपा के सिपाही कैराना में रालोद प्रत्याशी को जिताने के लिए दस कदम आगे बढ़ाएंगे। गठबंधन प्रत्याशी नईमुल हसन ने कहा कि वे विधायक बनने के बाद क्षेत्र का विकास कराएंगे। कहा कि जो समर्थन गोरखपुर व फूलपुर में गठबंधन प्रत्याशी को दिया गया, वही अब नूरपुर में दिया जाएगा। संचालन पूर्व सांसद मुंशी रामपाल सिंह व अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने की। इस दौरानो पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश व कमाल अख्तर, सपा विधायक मनोज पारस व तसलीम अहमद, रालोद जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, राहुल चौधरी, पूर्व मंत्री हरपाल सिंह, पूर्व सांसद शीशराम रवि, पूनम चौधरी, पूर्व चेयरमैन गन्ना सोसाइटी मिथुन चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रजमोहन रवि, रालोद नेता पूर्व कमिश्नर एसके वर्मा, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, पूर्व चेयरमैन सहसपुर जहीर अहमद, एमएलसी परवेज अहमद, विधायक रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें