फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष, किशोर की मौत
विज्ञापन

नूरपुर(बिजनौर)। चुनावी रंजिश उस समय और भड़क गई जब मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। ग्राम रहटा बिल्लौच में एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान घायल हुए एक किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई।
बृहस्पतिवार शाम ग्राम रहटा बिल्लौच में प्लाट में मिट्टी डालने को लेकर नजाकत की अपने पड़ोसी शकील अहमद से कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर देर शाम दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। संघर्ष में नजाकत, उसका पुत्र राशिद व भाई अरशद घायल हो गए। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से राशिद की हालत गंभीर देखते हुए उसे मुरादाबाद हायर सेंटर ले जाया गया देर रात उपचार के दौरान राशिद (14) की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अरशद की तहरीर पर गांव के ही शावेज, आरिफ, रजा और गुल्लु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ शुभ सूचित ने गांव में पहुंचकर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों शावेज और रजा को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव रहटा बिल्लौच में बृहस्पतिवार की शाम हुआ झगड़ा ग्राम प्रधान के चुनाव की रंजिश बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार नजाकत ने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने के लिए पर्चा दाखिल किया था। दूसरे पक्ष के कहने पर उसने चुनाव से हाथ खींच लिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मतगणना के बाद रंजिश शुरू हो गई थी। बृहस्पतिवार को इसी रंजिश में हुए झगड़े में एक किशोर की जान चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें