फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग और पुलिस कर्मियों में टकराव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व विभाग और पुलिस कर्मियों में टकराव
विज्ञापन

धामपुर। रविवार शाम विनायक मंडप में मजदूरों को ठहराने को लेकर राजस्व विभाग और पुलिस में विवाद हो गया। दोनों ओर से काफी देर तक नोकझोंक हुई। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि धामपुर में प्रशासन की ओर से पांच स्थानों को आश्रय स्थल बनाया गया है। धामपुर विनायक मंडप और मनभावन आश्रय स्थल की ठहराव क्षमता करीब 100 -100 लोगों की है। आरोप है कि तहसील क्षेत्र के विभिन्न थानों की पुलिस मजदूरों को पकड़ कर केवल विनायक मंडप में ही छोड़ कर चली जाती है। जिसे लेकर राजस्व विभाग के कर्मचारी कई दिन से परेशान हैं। जब यहां रविवार शाम विभिन्न थानों की पुलिस मजदूरों को ठहराने को यहां पर लेकर आई तो इस मामले को लेकर पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों में टकराव की स्थिति पैदा हो गई। मंडप में काफी देर तक हंगामा हुआ। बाहर से पकड़कर लाए मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। तहसीलदार रमेशचंद्र चौहान का कहना था कि अब कोई मामला नहीं रह गया है। मजदूरों को लेकर विवाद हो गया था। जिसे शांत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें