फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्के मकान, जमीन और ट्रैक्टर वाले बन गए गरीब

Mon, 16 Jan 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में पक्के मकान, जमीन, ट्रैक्टर वाले लोग भी राष्ट्रीय खाद्यान्न योजना का लाभ लेने के लिए गरीब बन गए। शिकायत होने पर आपूर्ति विभाग ने जांच कराई तो उनकी हकीकत सामने आई। अल्हैपुर ब्लाक के गांव मुकुरपुरी में कराई गई जांच में ऐसे 80 अपात्र मिले हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से नोटिस जारी कर प्राप्त खाद्यान्न को विभाग में जमा करने और राशन कार्ड जब्त कराने के निर्देश दिए हैं। एआरओ महेश गौतम ने चेताया है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो विभाग की ओर से इन सभी लोगों पर पुलिस में रिपोर्ट कायम कराकर  कार्रवाई होगी। एआरओ ने बताया कि ग्रामीणों ने विभाग में शिकायत की थी कि इस योजना में कई अपात्रों ने गरीबाें का हक छीना गया है। उनकी शिकायत पर ही  विभाग की ओर से जांच कराई गई तो इन अपात्रों का पता चला। इनके पास ट्रैक्टर, कई बीघा जमीन, बाइक, पक्के मकान, घर में पानी के लिए पंप लगे मिले हैं। जांच में अपात्र मिलने के बाद इन सभी को विभाग की ओर से नोटिस जारी किए है। नोटिस मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें