फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पादन और भुगतान में जिला टॉप

Mon, 16 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में गन्ना विभाग ने शुगर उत्पादन और गन्ना मूल्य भुगतान में पिछले सभी रिकार्ड  तोड़ दिए हैं। अब गन्ना विभाग बसंतकालीन गन्ने की बुवाई में अधिक उत्पादन देने वाली प्रजातियों की बुवाई  को बढ़ावा देने में जुुट गया है। गन्ने की नई प्रजातियों ने जिले में दस्तक दे दी है। 
विज्ञापन

जिले में अर्ली प्रजाति के गन्ने की बढ़ोतरी रंग दिखाने लगी है। 
डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार   इसके चलते शुगर मिलों ने नवंबर के पहले सप्ताह में ही पेराई शुरू कर दी थी। अब शुगर मिलों ने 74 लाख बोरे अर्थात 37 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन करके पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। पिछले साल 15 जनवरी तक मात्र 27 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ था। अर्ली वैरायटी गन्ने की बुवाई  किसानों के लिए गन्ना मूल्य भुगतान में वरदान साबित हुई है। जिले की  शुगर मिल ने अब तक 840 करोड़ का भुगतान किया है, जबकि पिछले   साल इसी तारीख तक केवल 175  करोड़ का भुगतान किसानों को किया  गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें