फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के खेल मैदान में फिर तरासे जाएंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों में जुलाई से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोनाकाल के कारण दो साल से परिषदीय विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताएं नहीं हुई थी। अब जुलाई से परिषदीय विद्यालयों में फिर से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बेसिक शिक्षा निदेशक ने स्कूलों में खेलों के संबंध में निर्देश जारी किए।
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रत्येक वर्ष खेल प्रतियोगिताएं होती रहती हैं। परिषदीय विद्यालय से लेकर राज्यस्तर तक छात्रों के बीच खेल प्रतियोगिताओं को आयोजित होता है। कोरोनाकाल में स्कूल बंद होने के कारण प्रतियोगिताएं भी नहीं हुई थीं। अब फिर जुलाई से नवंबर तक स्कूलों में विभिन्न स्तर तक प्रतियोगिताएं होंगी। बेसिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में गाइडलाइन के साथ आदेश जारी कर दिए हैं। छात्रों में खेलों की समझ विकसित करने तथा खेलों में दक्ष बनाने के लिए इसे पाठ्यक्रम में भी खेल और स्वास्थ्य नाम से पुस्तक लगाई गई है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक स्कूल को खेल सामग्री खरीदने को धनराशि भी जारी की जाती है। परिषदीय विद्यालयों में फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो, कबड्डी, अलग-अलग दौड़ प्रतियोगिताएं, गोला फेंक, चक्का फेंक, समूह गान, अंताक्षरी, नाटक आदि खेलों की प्रतियोगिता आयोजित होंगी।
विज्ञापन

- प्रतियोगिताओं की समय सारणी पर एक नजर
जुलाई में विद्यालय खुलते ही स्कूलों में खेल संबंधी गतिविधियां आरंभ होंगी। स्कूलों में तैयार होने के उपरांत अगस्त के प्रथम सप्ताह में खिलाड़ी संकुल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। सितंबर के प्रथम सप्ताह में विकास खंड स्तर, अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में मंडल स्तर पर तथा अंतिम सप्ताह में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
- छात्र व शिक्षक खेलों के लिए तैयार
जिला व्यायाम शिक्षक अरविंद अहलावत ने बताया कि दो साल सरकारी विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताएं होंगी। छात्र तथा खेल शिक्षक प्रतियोगिताओं के लिए तैयार है। खेल कराने के संबंध में आदेश और खेल प्रतियोगिताओं की समय सारणी मिल गई है।
विज्ञापन

स्कूलों में खेल प्रतियोगिता कराने के संबंध में तथा खेल प्रतियोगिताओं की समय सारणी मिल गई है। सभी बीईओ को स्कूल खुलने के उपरांत समय सारणी के अनुसार प्रतियोगिता कराने को निर्देश जारी कर दिए।
- जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें