मंडावली के गांव प्रेमपुरी में सामुदायिक शौचालय के बाहर पसरी गंदगी।
- फोटो : NAZIBABAD
देखरेख के अभाव में वीरान पड़ा सामुदायिक शौचालय
मंडावली। मंडावली क्षेत्र के गांव प्रेमपुरी में लाखों की लागत से बनवाए गए सामुदायिक शौचालय देखरेख के अभाव में वीरान पड़े है। शौचालय के सामने भारी मात्रा में गंदगी का अंबार लगा है। ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी की लापरवाही पर रोष व्यक्त किया है।
ग्रामीण प्रेमपाल सिंह, अमर सिंह, चंद्रपाल सिंह, शेर सिंह, महेंद्र सिंह, ध्यान सिंह, फूल सिंह, बाबूराम का कहना है कि इस सामुदायिक शौचालय का गांव के महिला और पुरुषों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। जब से शौचालय बने हैं तभी से इन पर ताले लगे हैं। शौचालय के सामने गंदगी है। ग्रामीणों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह से वहां मिट्टी डलवाने की बात कही गई थी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। सामुदायिक शौचालय का लाभ न मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शौचालय शुरू कराने की मांग की है।