फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर हंगामा

Tue, 21 Mar 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में प्रसव के कुछ घंटे बाद ही एक नर्सिंगहोम में महिला की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए काफी देर हंगामा किया। बाद में परिजन बिना  किसी कार्रवाई के महिला का शव साथ ले गए।
विज्ञापन

तहसील के गांव कबाड़ीवाला निवासी सचिन की पत्नी आशु ने जलालाबाद के निकट प्रसाद नर्सिंगहोम में सोमवार की शाम एक बच्चे को जन्म दिया था। बताया कि देर रात अचानक काफी ब्लीडिंग के बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने हंगामा कर दिया। 
परिजनों का आरोप था कि जच्चा की देर रात हालत बिगड़ने के बाद महिला चिकित्सक ने उसके उपचार में लापरवाही की जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण नर्सिंगहोम पहुंच गए। हंगामा होने की सूचना पर मंगलवार की तड़के पुलिस नर्सिंगहोम पहुंची। 
विज्ञापन

उधर, नर्सिंगहोम मालिक डॉ. एस प्रसाद ने आरोप निराधार होने तथा ब्लीडिंग से महिला की अचानक हालत बिगड़ने से मौत की बात कही। काफी देर हंगामे के बाद पुलिस और संभ्रात लोगों के समझाने के बाद महिला का शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें