फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग जुलूस के विवाद ने पकड़ा तूल

विज्ञापन
विज्ञापन
रंग जुलूस के विवाद ने पकड़ा तूल
विज्ञापन

स्योहारा। रंग के जुलूस में एक हुलियारे और होली समिति संरक्षक के बीच हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। हुलियारे की ओर से समिति संरक्षक के विरुद्ध मारपीट करने और एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज कराया है। जबकि मामला निपटाने के प्रयास विफल होने पर होली समिति और व्यापार मंडल पदाधिकारियों के संरक्षक के पक्ष में उतर जाने से मामला बढ़ता जा रहा है।
शुक्रवार को रंग के जुलूस के दौरान समिति संरक्षक रजत रस्तोगी उर्फ शैकी और हुलियारे शैलेंद्र कुमार के बीच जुलूस की व्यवस्थाओं को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच मारपीट हुई थी। शनिवार को शैलेंद्र की ओर से शैकी और उसके भाई सभासद सनी रस्तोगी के विरुद्ध तहरीर देकर मारपीट और एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज करा दिया था। मामले में फैसला कराने के प्रयास समाज के प्रमुख लोगों द्वारा किए गए। रंग जुलूस कमेटी और व्यापार मंडल पदाधिकारी शैंकी रस्तोगी के पक्ष में खड़े हो गए। रविवार शाम सैकड़ों लोगों के साथ रंग समिति अध्यक्ष पंकुल रस्तोगी ने थाने पहुंच कर शैलेंद्र कुमार के विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में पंकुल रस्तोगी ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को निकाले जा रहे रंग जुलूस में शैलेंद्र कुमार ने गाली गलौज की और धार्मिक नारे लगाए एवं धार्मिक स्थलों पर रंग भरे गुब्बारे फेंकने का प्रयास किया। उसका प्रयास नगर की शांति व्यवस्था को भंग करना था। समझाने का प्रयास किया तो मारपीट पर उतारू हो गया। समाज सेवी डॉ. मनोज वर्मा, मुकेश रस्तोगी, डॉ. विनीत देवरा आदि का कहना है कि दोनों ही हिंदू समाज के लोग हैं। समझा बुझाकर शीघ्र ही मामले को समाप्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें