फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालयों को 90 शैक्षणिक सत्र पूरे करने जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालयों को 90 शैक्षणिक सत्र पूरे करने जरूरी
विज्ञापन

बिजनौर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार शैक्षिक कैलेंडर तैयार किया गया है, जिसका क्रियान्वयन शुरू हो गया है। इसके अनुसार महाविद्यालयों को 90 शैक्षणिक दिवस पूरे करने जरूरी है। अब विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष स्तर की दोनों मिड टर्म टेस्ट की घोषणा कर दी है।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा. अमित सिंह के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले समाप्त हो गए हैं। स्नातक प्रथम सेमेस्टर की एंड सेमेस्टर परीक्षा 24 जनवरी से 28 फरवरी 2022 तक प्रस्तावित है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष के दो मिड टर्म टेस्ट होंगे। मिड टर्म टेस्ट प्रत्येक सेमेस्टर में होता है। महाविद्यालय अपने स्तर से मिड टर्म टेस्ट लेंगे। प्रथम मिड टर्म टेस्ट एक नवंबर से 10 नवंबर 2021 के बीच होगा। द्वितीय मिड टर्म टेस्ट 13 से 23 दिसंबर 2021 के बीच होगा। महाविद्यालय प्रत्येक दशा में 20 जनवरी 2022 तक मिड टर्म टेस्ट के नंबर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे ताकि परीक्षा परिणाम समय से घोषित हो सके।
विज्ञापन

डा. अमित सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति में महाविद्यालयों को 90 शैक्षणिक दिवस पूरे करने जरूरी है। यदि कहीं विलंब शुल्क के साथ देरी से दाखिले हुए हैं तो महाविद्यालयों को 90 शैक्षणिक दिवस आवश्यक रूप से पूरे करने हैं।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को हेल्प टीम गठित
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा. अमित सिंह के अनुसार नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय ने हेल्प टीम गठित की है। टीम महाविद्यालय व छात्रों की समस्या दूर करेगी।
टीम के सदस्य व मोबाइल नंबर
प्रोफेसर पीवी सिंह 9458612146, प्रो. एसके पांडेय 9412485450, डा. आशुतोष प्रिय 9456207920, डा. आलोक श्रीवास्तव 9760821347, डा. गौरव राव 9794223431
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें