फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचित हत्याकांड के विरोध में कलक्ट्रेट का घेराव किया

विज्ञापन
बिजनौर में रचित हत्याकांड में कलक्ट्रेट पहुंचे युवकों को कार्रवाई का आश्वासन देते एडीएम व एसपी ? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
रचित हत्याकांड के विरोध में कलक्ट्रेट का घेराव किया
विज्ञापन

बिजनौर। झालू में रचित हत्याकांड के विरोध में युवकों ने रविवार को कलक्ट्रेट को घेरकर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी रचित को घर से बुलाकर लाने वाले दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने, झालू चौकी प्रभारी को निलंबित करने व फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटा तक प्रदर्शन व हंगामा चलता रहा। बाद में अधिकारियों के आश्वासन व भाजपा नेता रवि चौधरी के समझाने के बाद वहां से चले गए।
रविवार की सुबह बड़ी तादात में युवक रचित के सिहोरा गिरधर में एकत्र हुए। वहां से ट्रैक्टर ट्राली व बाइकों से युवक रचित के परिजनों को साथ लेकर प्रदर्शन करते हुए बिजनौर पहुंचे। यहां प्रदर्शन करने के बाद कलक्ट्रेट का घेराव किया। कलक्ट्रेट में युवकों ने खूब हंगामा व नारेबाजी की। वहां युवक धरना देकर बैठ गए। युवकों ने कहा कि सरे बाजार रचित की दूसरे संप्रदाय के युवकों ने हत्या कर दी। एक घंटा बाद पुलिस वहां आई। बेखौफ होकर हत्या करने वाले वहां जमे रहे। पुलिस की इस मामले में लापरवाही रही। युवकों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि पुलिस जब हत्यारोपियों को बाइक पर बैठाकर ले जा रही थी तो उनके पीछे कोई पुलिस वाला तक नहीं बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने हल्दौर के थाना प्रभारी व झालू चौकी के प्रभारी को निलंबित करने, पांचवें आरोपी को गिरफ्तार करने, घर से बुलाकर लाने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने व हत्या की साजिश में लोगों का पर्दाफाश करके उन्हें सलाखों के पीछे भेजने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई। बाद में एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ व एसपी सिटी प्रवीन रंजन सिंह कलक्ट्रेट पहुुंचे। भाजमुयो के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी भी वहां पहुंचे और युवकों को समझाया कि प्रशासन को 24 घंटे का समय दिया गया हैं। प्रशासन अगर कुछ नहीं करता तो अगला कदम उठाएंगे। दोनों अधिकारियों ने कहा कि फरार आरोपी आसिफ पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। तब जाकर युवक शांत हुए व कलक्ट्रेट से वापस लौटे। प्रदर्शन में धामपुर, नूरपुर समेत पूरे जिले के युवक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें