रोटरी अवार्ड प्रदान किया
धामपुर। रोटरी क्लब धामपुर इंडस्ट्रियल एरिया द्वारा शुक्रवार रात दीपावली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोटेरियनों ने दीप जलाकर आतिशबाजी की। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को रोटरी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
नहटौर रोड पर शुक्रवार रात संपन्न हुए कार्यक्रम में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। संस्थापक सदस्य हिरदेश गुप्ता, रवि शंकर अग्रवाल, डॉक्टर एमपी सिंह, रंजीत नंदा, एसपी सलूजा, सतपाल सिंह चावला, संजीव वर्मा, विपिन गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल को गौरव रोटरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष डॉ आदित्य अग्रवाल, पालिका सभासद जितेंद्र गोयल, शिवेंद्र अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा और उनकी पत्नी सुधा शर्मा रहीं। कार्यक्रम में डॉ कुशाग्र सक्सेना, विपिन गुप्ता, सुमित अग्रवाल, तरुण शर्मा, अंकित अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार, सौरव मित्तल, डॉक्टर पुलकित माहेश्वरी, गुरदीप सिंह, राजीव गर्ग, सतपाल सिंह चावला रहे।