फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-शाम पाला पड़ने से बढ़ी ठंड, धूप रही बेजान

विज्ञापन
बिजनौर में शनिवार की सुबह पौधों पर जमा पाला। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सुबह-शाम पाला पड़ने से बढ़ी ठंड, धूप रही बेजान
विज्ञापन

बिजनौर। शनिवार सुबह शाम पाला पड़ने से ठंड में इजाफा हो गया। इस पाले का असर पूरे दिन रहा। इस कारण धूप बेजान रही। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले करीब एक सप्ताह से केवल सुबह कोहरा पड़ रहा था। इससे सुबह-शाम ही अधिक ठंड का अहसास होता था, लेकिन शनिवार को पाला बढ़ने से सर्दी ने आक्रामक रूप दिखाया। शनिवार सुबह करीब दस बजे धूप निकली। इसके बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली। इससे पूर्व बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। पूरे दिन ठिठुरन बनी रही। मौसम अनुसंधान केंद्र नगीना के प्रभारी सतीश कुमार के अनुसार शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पाले के कारण सुबह की आर्द्रता 88 प्रतिशत रही। दोपहर में यह घटकर 57 फीसदी पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें