फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सीओ यातायात की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, दो आरक्षी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर निराश्रित गोवंश को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-734 स्थित गांव आलमपुर गांवड़ी के समीप सीओ यातायात की सरकारी गाड़ी निराश्रित गोवंश को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में गाड़ी में सवार दो आरक्षी घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीओ गाड़ी में मौजूद नहीं थे।


शनिवार की रात करीब 11 बजे सीओ यातायात की गाड़ी भूतपुरी दिशा से अफजलगढ़ की ओर जा रही थी। गाड़ी को आरक्षी तरूण चला रहा था। आरक्षी दीपक गिरी भी साथ था, जबकि सीओ यातायात मौजूद नही थे। गांव आलमपुर गांवड़ी के समीप गाड़ी के सामने निराश्रित गोवंश आ गया। इसे बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में दोनों आरक्षी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक ने गर्दन में गंभीर चोट आने के कारण आरक्षी तरुण को हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसे मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों आरक्षियों की वर्तमान में तैनाती पुलिस लाइन बिजनौर में चल रही है। इस संबंध में सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सीओ भरतपुर सोनकर गाड़ी में मौजूद नहीं थे। वे डिनर के लिए उतर गए थे। दोनों आरक्षी भी आगे खाना खाने के लिए जा रहे थे, इसी बीच यह दुर्घटना घट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें