चंदक। मंडावर थाना क्षेत्र के गांव खेरपुर शहवाजपुर निवासी चेतराम अपने बेटे बबलू के साथ रविवार को अपने खेत में काम कर रहे थे। उन्होंने तभी पड़ोसी किसान अल्लादिया के खेत में बने नलकूप की कोठरी में गुलदार को घुसते हुए देख लिया। इसके बाद आस पास के किसान एकत्र हो गए। उन्होंने कोठरी के दरवाजे को मजबूती के साथ बंद करते हुए गुलदार को कैद कर लिया। साथ ही पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने कोठरी को चारों ओर से जाल से बंद कर दिया। शाम आठ बजे वहां पर पिंजरा लगाए जाने की तैयारी चल रही थी।