फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने प्रेमधाम आश्रम को प्रदान किया सेवा सम्मान

विज्ञापन
नजीबाबाद के प्रेमधाम आश्रम के शिबू थॉमस को दिव्यांग सेवा सम्मान प्रदान करते मुख्यमंत्री योगी आद - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
सीएम ने प्रेमधाम आश्रम को प्रदान किया सेवा सम्मान
विज्ञापन

नजीबाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रेमधाम आश्रम को दिव्यांगों की सेवा के लिए दिव्यांग सेवा सम्मान प्रदान किया।
प्रेमधाम आश्रम नजीबाबाद को दिव्यांगों के उत्थान, पुर्नवास और सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार ने दिव्यांग सेवा सम्मान प्रदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित समारोह में प्रेमधाम आश्रम के सह-संस्थापक फादर शिबू थॉमस को शॉल और प्रशस्ति पत्र के साथ दिव्यांग सेवा सम्मान प्रदान किया।
फादर शिबू थॉमस और फादर बेनी तकेकरा ने वर्ष 2009 में दिव्यांग और अनाथों की सेवा के लिए नगर में प्रेमधाम आश्रम की स्थापना की थी। प्रेमधाम आश्रम में 164 दिव्यांगों का जीवन उनका मनोबल बढ़ाने के साथ शिक्षा और स्वावलंबन के अवसर के साथ संवार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा प्रेमधाम आश्रम को दिव्यांगों की सेवा के लिए सम्मान प्राप्त होने पर फादर शिबू थॉमस का कहना है कि दिव्यांगों की सेवा करना इंसानी फर्ज है। उन्होंने आश्रम में रह रहे दिव्यांगों के पुर्नवास और सशक्तिकरण में प्रशासन, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं से समय-समय पर मिलने वाले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें