फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंदगी पर चलेगी सफाई की मुहिम 14 अगस्त को चमकेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में 14 अगस्त को एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कसाना ने बताया कि अभियान के दौरान कक्षाओं, कार्यालय, बरामदे और परिसर की साफ-सफाई की जाएगी। छत, रसोईघर और अन्य सभी स्थानों को भी स्वच्छ किया जाएगा। कूड़ा-कचरा, झाड़ियां और अनुपयोगी सामग्री हटाई जाएगी। जलभराव वाले स्थानों को विशेष रूप से साफ कराया जाएगा। विद्यालयों में अव्यवस्थित विद्युत तारों और उपकरणों की जांच होगी। जर्जर अथवा असुरक्षित भवनों को चिह्नित किया जाएगा। ऐसे भवनों में विद्यार्थियों का प्रवेश रोका जाएगा। जरूरत पड़ने पर सुरक्षित वैकल्पिक कक्षों में शिक्षण कार्य कराया जाएगा।
-पेयजल और शौचालय व्यवस्था की जांच
अभियान के तहत पेयजल सुविधाओं की भी गहन जांच की जाएगी। इसमें हैंडपंप, नल, आरओ/फिल्टर, पानी की टंकियां और हैंडवॉश व्यवस्था शामिल है। सभी शौचालयों, जिनमें सीडब्ल्यूएसएन शौचालय भी शामिल हैं, में पानी, नल, पाइप और जल निकासी की व्यवस्था जांची जाएगी। इन सभी सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा। साबुन की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य बिंदु
-स्कूलों से गंदगी होगी दूर, होंगे चकाचक
-सभी विद्यालय में सफाई व रखरखाव देखा जाएगा
-पेयजल स्रोत और टंकियों की जांच होगी
-सुरक्षा को विद्युत व जर्जर भवनों का निरीक्षण
-निगरानी के लिए फोटो-वीडियो से होगी मॉनिटरिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें