फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 379 ग्राम पंचायत में चला सफाई अभियान

विज्ञापन
स्योहारा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंडौरा में सफाई का निरीक्षण करते डीपीआरओ सतीश कुमार। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जिले की 379 ग्राम पंचायतों में चला सफाई अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की 379 ग्राम पंचायत में रविवार को विशेष सफाई अभियान चला है। इस दौरान अधिकारियों को तीन ब्लाक की ग्राम पंचायत के औचक निरीक्षण में साफ सफाई बद से बदतर मिली । कर्मचारी डयूटी से नदारद स्कूल में आराम करते मिले है। आरोप में छह ग्राम पंचायत सचिव समेत नौ कर्मचारियों को लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया है। विभाग आरोपियों के खिलाफ सख्त कारर्वाई की तैयारी में है ।
शासन के निर्देश पर संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए 31 जुलाई तक विशेष सफाई अभियान चल रहा है। डीएम रमाकांत पांडेय खुद गांवों मे जा रहे हैं। नांगलजट गांव में डीएम ने अपने सामने साफ सफाई कराई। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि रविवार को 379 ग्राम पंचायत में सफाई हुई है। अब तक करीब एक हजार ग्राम पंचायत की सफाई हो गई है। जिले में कुल 1128 ग्राम पंचायत हैं। अगले पांच दिन में सभी ग्राम पंचायतों में सफाई हो जाएगी। रविवार को डीपीआरओ सतीश कुमार ने एडीपीआरओ संदीप सिंघल के साथ नहटौर, नूरपुर तथा स्योहारा ब्लॉक की सात ग्राम पंचायत में साफ सफाई देखी। कई जगह कूड़े व गंदगी के अंबार मिले हैं। नाले व नाली कूड़ा करकट व घास फूंस से अटे थे। रुका पानी सड़ रहा था। लोगों का बदबू के कारण रहना भारी हो रहा था। डीपीआरओ ने सफाईकर्मियों के बारे में पूछा तो वे प्राथमिक स्कूल में आराम करते मिले। ग्रामीणों ने पंचायत सचिवों पर भी लापरवाही के आरोप लगाए। डीपीआर्रओ ने जेसीबी मंगवाई तथा श्रमिक लगाकर अपने सामने सफाई कराई। सचिव से एंटी लारवा छिड़काव कराने को कहा। सभी गांव में फोगिंग होगी। डीपीआरओ ने ग्रामीणों को अपना मोबाइल नंबर दिया तथा कहा कि सफाई नहीं होने पर उन्हें बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर नहटौर ब्लॉक की मंडौरा पंचायत के सचिव जितेंद्र कुमार, नूरपुर की कुंडा खुर्द के सचिव सचिन भाटी, हसुपुरा के सचिव वरुण कुमार स्योहारा, ब्लॉक के पालनपुरा व मधुपुरा के सचिव विरेंद्रलाल, मिट्ठेपुर के नरेश सैनी तथा बूढ़नपुर के माधव राणा को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। मधुपुरी पंचायत में आराम करते मिले तीनों सफाईकर्मियों को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें