फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डीजे की गाड़ी को ओवरटेक करने को लेकर विवाद में चले डंडे

विज्ञापन
धामपुर में नेशनल हाईवे पर आपस में भिड़ते कांवड़िये स्रोत वीडियोग्रैब
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। डीजे लदी गाड़ी को ओवरटेक करने और एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में संभल और रामपुर के कांवड़ियां भिड़ गए। दोनों ओर से खूब लाठी-डंडे चले। हालांकि पुलिस से उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। फिर दोनों जत्थों के रास्ते बदलवाकर एक को रेहड़ के रास्ते और दूसरे को स्योहारा के रास्ते भेजा गया।
विज्ञापन

रामपुर और संभल के अलग अलग दो जत्थे हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर सोमवार की रात करीब दस बजे धामपुर बाईपास पर राजपूताना बैंक्वेट हॉल के पास पहुंचे। तभी एक जत्थे की डीजे लदी गाड़ी ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। जिस पर दोनों जत्थे भिड़ गए। एक दूसरे पर डंडों से हमला किया। बताया गया कि इन दोनों जत्थों में हरिद्वार से ही एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी हुई थी। कांवड़ियों में हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि समझा बुझाकर दोनों को उनकी मंजिल की ओर रवाना कर दिया गया था। रामपुर को जत्थे को रेहड़ काशीपुर के रास्ते भेजा गया जबकि संभल वाले जत्थे को स्योहारा के रास्ते से भेजा गया ताकि फिर से रास्ते में ना भिड़ जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें