फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विक्टोरिया लाइटों से जगमगाएगी सिविल लाइन टू

Thu, 04 Sep 2025 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में जलती विक्टोरिया लाइट संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। जिला मुख्यालय पर अब शास्त्री चौराहे से जजी चौराहे तक सिविल लाइन टू विक्टोरिया लाइटों की रोशनी से जगमगाएगी। सड़क के किनारे यह लाइट लगाई जा रही हैं। बृहस्पतिवार को शास्त्री चौराहे के पास कर्मचारियों ने यह लाइट लगाई। साथ ही शहर के सभी चौराहों का सुंदरीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह चौराहा (नुमाइश ग्राउंड चौक), वहां से जजी चौराहा तक तथा इस चौराहे से जिला अस्पताल तक विक्टोरिया लाइट रोशन भी होने लगी हैं। इससे पहले नुमाश ग्राउंड चौक से रोडवेज मार्ग तक भी लाइटें लगाई गई हैं। इसके अलावा नगर पालिका की ओर से शहर के चौराहे का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। सड़कों के दोनों ओर फुटपाथ बनाए गए हैं। सिविल लाइन प्रथम की सड़कों के सुंदरीकरण का खाका तैयार किया जा रहा है। पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए पहले से लाइट लगी हुईं थीं, लेकिन अब और भी आकर्षक बनाने के लिए विक्टोरिया लाइट लगाई गई हैं। इन लाइटों की रोशनी में शहरवासी रात में शहर में घूमने रहे हैं।
शास्त्री चौक से जजी चौराहे के बीच सिविल लाइन टू मार्ग पर विक्टोरिया लाइटें लगाने का कार्य चल रहा है। साथ ही शहर की सड़कों व चौराहों का सुंदरीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें