फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अंडरपास की चौड़ाई बढ़वाने के लिए एकजुट हुए नागरिक

Fri, 07 Mar 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। नगीना के कालाखेड़ी रेलवे फाटक पर बनाए जा रहे अंडरपास की चौड़ाई को लेकर स्थानीय लोग संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने अंडरपास की चौड़ाई कम बताते हुए इसे बढ़वाने की मांग की है। इस मामले में दो दिन पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे अधीक्षक को ज्ञापन भी दिया था।
विज्ञापन

भाजपा पिछड़ा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी का कहना है कि रेलवे फाटक संख्या 470 पर बन रहे अंडरपास के उत्तर व दक्षिण दिशा में रेलवे की काफी जगह खाली पड़ी है। अंडरपास में उसका प्रयोग किया जाए ताकि अंडरपास की चौड़ाई बढ़ाई जा सके। जिससे यातायात व्यवस्था सही बनी रहेगी।
पंडित सचिन शर्मा का कहना है कि निर्माणाधीन अंडरपास से लगभग 30 से 40 गांव के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होगा। सैकड़ों छोटी- बड़ी गाड़ियां यहां से रोजाना निकलेंगी। छोटा अंडरपास बनने से हजारों लोगों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इनका कहना है कि इसकी चौड़ाई बढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

लाइन पार निवासी यशपाल सैनी का कहना है कि कालाखेड़ी फाटक से प्रतिदिन काफी संख्या में स्कूली बच्चों व कालोनीवासियों का पैदल व अन्य वाहनों से आवागमन रहता है । अब नए बन रहे अंडरपास की चौड़ाई मात्र 10 फिट प्रस्तावित होना, सभी को अखर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें