फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शाहलीपुर नीचल गांव में पशुशालाओं में लगी आग, 12 पशु झुलसे

Fri, 07 Mar 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
शेरकोट के शाहलीपुर नीचल गांव में पशु शाला में लगी आग। वीडियो ग्रेव
विज्ञापन
शेरकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम शाहलीपुर नीचल में बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे लगभग कई लोगों की पशुशालाओं में आग लग गई। आग की चपेट में आकर लगभग 12 पशु गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

गांव निवासी गणेश , बलकरण,अर्जुन आदि ने बताया कि गांव के दक्षिणी छोर पर उनकी छप्परनुमा पशुशालाएं बनी हुई हैं। बृहस्पतिवार की शाम एक पशुशाला में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास स्थित अन्य लोगों की पशुशालाओं को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के वक्त ग्रामीण खेतों पर गए हुए थे। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने ग्रामीणों की मदद से आप पर काबू पाया। लेकिन तब तक पशुशालाओं में बंधे 12 पशु झुलस गए। पशु शालाओं के भीतर रखा हजारों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुँची। अग्निकांड से हुए नुकसान का आंकलन किया। पीड़ितों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

लोगों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है । आंकलन के बाद पीडितों को मुआवजा दिलाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें