फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में 20 प्रतिशत तक बढ़ेंगे सर्किल रेट, तहसीलों में लगेगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
- 24 अगस्त तक जमा होगी आपत्ति, 27 अगस्त तक होगा निस्तारण
विज्ञापन

- 31 अगस्त से जिले में लागू कर दिए जाएंगे नए सर्किल रेट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में जमीनों के सर्किल रेट बढ़ना तय हो गया है। आज से तहसीलों में नई सर्किल रेट लिस्ट लगाई जाएगी। 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी नई लिस्ट में की गई है। 24 अगस्त तक इन पर आपत्ति मांगी गई है, वहीं तहसीलों में और उपनिबंधन कार्यालय पर नई रेट लिस्ट लगाई गई है। 27 अगस्त तक आपत्ति का निस्तारण कर 31 अगस्त से नए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे।
प्रशासन के अनुसार सर्किल रेट का पुनरीक्षण पिछले वर्ष की तुलना में आर्थिक गतिविधियों, आबादी में वृद्धि, नई बस्तियों का विकास, बाजार भाव और सर्किल रेट के अंतर समेत अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर किया गया है। प्रस्तावित सूची में बिजनौर सदर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर अकृषक भूमि के साथ वाणिज्यिक भवनों की दरों में भी बदलाव किया गया है। इसमें अधिकतम 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं जिले का औसत लगाए तो 15 प्रतिशत तक जिले के सर्किल रेट बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन

- बिजनौर में प्रमुख मार्गों पर इतना बढ़ा रेट
- चांदपुर मोड़ से चांदपुर चुंगी तक अकृषक भूमि का रेट 35 हजार से बढ़कर 40 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गया है।
- मेरठ रोड से चांदपुर चुंगी तक दर 33 हजार से 38 हजार रुपये हुई है।
- मेरठ रोड से रम्भू के चौराहे तक दर 35 हजार से 40 हजार रुपये प्रस्तावित है।
- रम्भू चौराहे से सराफा बाजार चौराहे तक रेट 51 हजार से बढ़कर 58 हजार रुपये हुआ है।
- सराफा बाजार चौराहे से घंटाघर होते हुए डाकखाने चौराहे तक सबसे प्रमुख बढ़ोतरी में दर
- 1.16 लाख से 1.45 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रस्तावित की गई है।
- डाकखाना चौराहे से शक्ति चौराहे तक अकृषक भूमि की दर 1.20 लाख से 1.50 लाख रुपये हुई है।
- शक्ति चौराहे से रेलवे क्रॉसिंग तक रेट 71 हजार से 81 हजार रुपये किया गया है।
- सिविल लाइंस में नई विकसित व्यावसायिक संपत्तियों वाले मार्ग पर दर 69 हजार से 79 हजार रुपये हुई है।
- नजीबाबाद रोड से जुगमंदर दास रोड होते हुए रेलवे फाटक तक रेट 50 हजार से 58 हजार रुपये हुआ है।
- डाकखाना चौराहे से रोडवेज होते हुए कचहरी चौराहे तक दर 56 हजार से 64 हजार रुपये प्रस्तावित है।
नई जगहों पर भी बढ़ोतरी
इसी तरह जजी रोड, जजी चौराहा, गीता नगरी, शहर कोतवाली, जानी चौराहा, रामलीला चौराहा और चांदपुर चुंगी से जुड़े कई मार्गों पर भी वृद्धि की गई है। जजी चौराहे से गीता नगरी होते हुए रोडवेज वर्कशॉप तक दर 71 हजार से 82 हजार रुपये, शहर कोतवाली से बुखारा कॉलोनी होते हुए जानी चौराहे तक 60 हजार से 69 हजार रुपये और जानी चौराहे से रामलीला चौराहे तक 54 हजार से 62 हजार रुपये प्रस्तावित हैं।

- इन जगहों पर आंशिक बदलाव
रामलीला चौराहे से शिव चौक जैन मंदिर तक दर 39 हजार से 45 हजार रुपये, जैन मंदिर क्षेत्र के एक मार्ग पर 59 हजार से 68 हजार रुपये और नजीबाबाद रोड से इंद्रानगर की ओर जाने वाले मार्ग पर 48 हजार से 55 हजार रुपये की गई है। वहीं कुछ स्थानों पर दर में बदलाव नहीं किया गया है।

पुराने फार्मेट से ही नया सर्किल रेट, नए फार्मेट में अभी चल रहा सर्वे
प्रशासन की ओर से जो नई सर्किल रेट लिस्ट तैयार की गई है, वह पुराने फार्मेट के अनुसार ही जारी हुए हैं। पिछले चार माह से नए फार्मेट में निबंधन विभाग सर्वे कर रहा है, जो अभी पूरा नहीं हुआ है। इसमें एक सड़क, एक सर्किल रेट के नियम से सर्वे चल रहा है। इस वर्ष के अंत तक नया फार्मेट में सर्वे पूरा होने पर उसे नए सिरे से लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन

वर्जन
प्रस्तावित सर्किल रेट पर आपत्ति या सुझाव देने वालों को निर्धारित समय में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, सहायक महानिरीक्षक निबंधन, संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार अथवा संबंधित उपनिबंधक कार्यालय में आवेदन देना होगा। समय सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। - तेज सिंह यादव, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें