फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त भोजन खाने से बच्ची की मौत

Fri, 12 Apr 2019 12:58 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद सीएचसी में इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में गांव गुढ़ासराय में फूड प्वाइजनिंग से एक परिवार के नौ सदस्य बीमार हो गए। उल्टी, दस्त की समस्या होने पर सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस दौरान एक बालिका की मौत हो गई। सभी का सीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी मदन सिंह के परिवार में फूड प्वाइजनिंग से उस समय हड़कंप मच गया। जब उसके पुत्र सोमपाल की ढाई वर्षीय पुत्री पलक की उल्टी-दस्त से मृत्यु हो गई। बुधवार की रात खाना खाने के बाद अचानक परिजनों को  उल्टी-दस्त शुरू हो गए। बालिका की मौत को बाद आनन-फानन में फूड प्वाइजनिंग के शिकार परिजनों को उपचार के लिए नजीबाबाद सीएचसी लाया गया। उल्टी-दस्त   से पीड़ित सोमपाल उसकी पत्नी वर्षा, पुत्री देविका, सोनिका, पुत्र कृष्णा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सोमपाल के उल्टी-दस्त से पीड़ित परिजनों  में मां मिथलेश पत्नी मदन सिंह, सोमपाल की बहनों काजल, रचना, प्रियंका को बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर  में भर्ती कराया गया। फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित परिजनों ने बैंगन की सब्जी खाने के बाद अचानक बीमार होने की चिकित्सकों जानकारी दी। चिकित्सकों का कहना है कि सभी लोगों की हालत स्थित बनी हुई है। उन्हें बेहतर उपचार दिया जा रहा है।

हल्दौर मेंं गांव हरदासपुर गढ़ी निवासी एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस व उसकी शादीशुदा पुत्रियों को दी।  गांव हरदासपुर गढ़ी निवासी जगत सिंह चौहान के छह पुत्रियां हैं। उसकी सभी पुत्रियां शादीशुदा है। ग्रामीणों के अनुसार जगत सिंह (96) बुधवार की देर शाम हल्दौर निवासी अपनी पुत्री के यहां से होकर अपने गांव वापस लौट आये थे। जगत सिंह घर पर अकेले था। गांव से हल्दौर जाने वाले मार्ग पर उसका मकान स्थित है। बृहस्पतिवार को उसके घर के सामने से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों को जगत सिंह उसकी बैठक में मृत अवस्था में जमीन पर पड़े  देखा। ग्रामीणों ने मामले सूचना फोन पर पुलिस व नगर निवासी उसकी पुत्री इंदू को दी। एसआई गौरव कुमार ने मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें