फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश की व्यवस्था न होने से वृद्धों को हुई दिक्कत

Fri, 12 Apr 2019 12:50 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में मतदान करने जाते वृद्ध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  बिजनौर लोकसभा सीट पर मतदान दिवस पर कई बूथों पर अंधेरा छाया रहा। इससे वृद्धों को वोट डालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकांश वृद्धजनों की यही शिकायत थी कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं थी। साथ ही बूथ संख्या 315 पर तो लाइट नाममात्र को ही रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिजनौर लोकसभा सीट पर मतदान हुआ। इस सीट पर जिले की बिजनौर और चांदपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। लोगों ने मतदान करने में काफी रुचि दिखाई। इसके बावजूद कई बूथों पर शहर के बूथ संख्या 315 का कक्ष काफी बड़ा था। इसके बावजूद वहां पर लाइट के लिए केवल एक ही बल्ब लगा था। देखने से प्रतीत हो रहा था कि जैसे वहां पर प्रकाश की व्यवस्था ही नहीं है। यही नहीं मतदान कराने में लगे कर्मचारियों को भी इस बूथ पर वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम ढूंढने में काफी परेशानी हुई। बूथ संख्या 342 पर जनपद न्यायालय के कर्मचारी दीक्षित, 343 पर मतदान करने पहुंचे विद्युत   विभाग के सेवानिवृत्त एसडीओ एसएम शर्मा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या राजुल त्यागी, 345 मतदेय स्थल पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के पूर्व एसडीओ चौधरी हुकुम सिंह शास्त्री आदि ने मतदान स्थलों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं होने की शिकायत पीठासीन अधिकारियों से की। मतदाता राजुल त्यागी, एसएम शर्मा आदि का आरोप है कि बूथ संख्या 342, 343, 345 के कक्षों में काफी अंधेरा था। साथ ही इन बूथों पर मतदान सात बजे के स्थान पर 18 से 20 मिनट की देरी से मतदान शुरू कराया गया। वोटरों की शिकायत करने की चेतावनी के बावजूद कर्मचारियों ने अनदेखा कर दिया।

मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ
चांदपुर। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए हुए मतदान में बिजनौर लोकसभा सीट के चांदपुर विधान सभा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। मतदान शुरू होने के बाद सुबह के समय बूथों पर मतदाताओं की भीड़ दिखाई दी। बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार रहीं। उसके बाद पूरे दिन मतदान मंद चाल से चलता रहा। क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी ने अपनी चारों बेटियों के साथ मतदान केंद्र गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर पर पहुंचकर वोट डाला। मृत बताकर वोट डालने से किया मना वहीं मतदाता नवील अहमद व उनकी पत्नी केसर जहां ने आरोप लगाया कि जब वे मतदान केंद्र एमएम इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ पर मतदान करने गए तो वहां उन्हें लिस्ट में मृतक घोषित दिखाते हुए वोट डालने से मना कर दिया। मतदान के चलते करीब एक दर्जन बूथों पर मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित रहा। गांव पीपलसाना, हीमपुर बुजुर्ग, रूकनपुर, स्याऊ, कमालपुर, चौंधेड़ी आदि व  नगर के अनेक मतदान केंद्र में मशीन खराब होने से मतदान कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
विज्ञापन


बिजनौर में बसपा प्रत्याशी मलूक नागर ने अपने समर्थकों के साथ जाकर मतदान किया। भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह नगीना विधानसभा के मतदाता हैं। वे 18 अप्रैल को मतदान करेंगे। मतदान करने के बाद भाजपा नेता भगवंत ग्रुप के चेयरमैन अनिल सिंह ने पत्नी के साथ चांदपुर के गांव पाहुली में मतदान किया। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी ने आर्य समाज स्कूल स्थित बूथ, पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने गांव दारानगर गंज में बने बूथ, भाजपा विधायक कमलेश सैनी ने चांदपुर के गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज चांदपुर में वोट डाला। नेताओं ने वोट डालने के बाद फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाले। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भी फोटो खिंचवाए। बूथों का भ्रमण कर रहे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने अपने समर्थकों और मतदाताओं के साथ फोटो खिंचवाए। बसपा प्रत्याशी मलूक नागर अधिकतर समय सपा के नेताओं के साथ ही नजर आए। उन्होंने भी अपने समर्थकों के साथ खूब फोटो खिंचवाए। मलूक नागर ने बूथों पर लगे अपने एजेंटों के लिए अपने आवास पर गाड़ी में खाना रखा। कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी क्षेत्र में कम दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें