बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलेगा अनाज
कासमपुरगढ़ी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब पुष्टाहार के स्थान पर आंगनबाड़ी लाभार्थियों को सूखा अनाज सहायता समूह द्वारा वितरित किया जाएगा। वितरण प्रणाली मे कोई धांधली न हो इसके लिए निगरानी समिति का गठन किया गया है।
प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता देवी ने बताया कि अब पुष्टाहार के स्थान पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुखा अनाज निगरानी समिति की देखरेख में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं,धात्री महिलाओं, किशोरियों, बच्चों को दो किलो गेहूं एक किलो चावल 750 ग्राम दाल, प्रति माह दिया जाएगा। प्रति तीन माह में 450 ग्राम घी, 450 ग्राम दूध दिया जायेगा। बच्चों को उम्र के हिसाब से प्रति तीन माह में मिल्क पाउडर भी मिलेगा। निगरानी समिति में ग्राम प्रधान अध्यक्ष, आंगनबाड़ी संयोजक तथा वार्ड सदस्य, लाभार्थियों की माता समिति की सदस्य रहेगी । ग्राम कासमपुर गढ़ी के प्राथमिक विद्यालय में एक बैठक कर निगरानी समितियों का गठन किया गया जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिखा चौहान, आदेश देवी, चेतन देवी, शमा परवीन, मंजु देवी, सुमन देवी, अनीता देवी आदि उपस्थित रहीं।