फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे थे स्कूल में और भड़क उठी आग

विज्ञापन
रसोइया को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में गांव सद्दोबेर के प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील पकाते वक्त गैस सिलेंडर का पाइप लीकेज होने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर चार रसोइया गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन


चारों महिलाओं को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे से प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच जानकारी ली।
प्राथमिक विद्यालय में गांव की ही रसोइया राजो देवी (35), सुधा (60), शीला (30) और बाला (38) तैनात है। बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे चारों मिड-डे मील बना रही थी। तभी चूल्हे में लगा गैस का पाइप निकल गया और आग लग गई।
विज्ञापन


आग चारों महिलाओं के कपड़ों में भी लग गई, जिससे उनमें चीख पुकार मच गई। हेडमास्टर धर्मेंद्र कुमार रसोई में पहुंचे और सूझबूझ के साथ सिलेंडर पर लगे रेगुलेटर को बंद किया। सिलेंडर को भी रसोई से बाहर फेंक दिया। इसके बाद पानी और रेत की मदद से आग पर काबू पाया।

उन्होंने 108 एंबुलेंस के माध्यम से चारों महिलाओं को सीएचसी धामपुर में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वरिष्ठ चिकित्सक पीके शुक्ला के अनुसार राजो देवी और सुधा 40 प्रतिशत जबकि बाला एवं शीला 15-15 प्रतिशत झुलसी है। राजो देवी और सुधा की हालत नाजुक है।
हादसे का पता चलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम सत्येंद्र कुमार, तहसीलदार सुरेश कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत सिंह राठी तुरंत विद्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें