फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

बिजनौर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत चल रही तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का समापन हो गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने विजेता बाल वैज्ञानिकों को ट्रॉफी, चेक और प्रमाणपत्र आदि देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सीडीओ कामता प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए मॉडल नवाचार और समाज की उपयोगिता को दर्शाते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि भारत का सुनहरा भविष्य बाल वैज्ञानिकों के हाथों में निहित है। प्रधाचार्या निर्मला शर्मा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में शासन द्वारा दिये गए सात विषयों पर बाल वैज्ञानिकों ने स्थिर एवं क्रियाकारी मॉडल बनाए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के सीनियर वर्ग में आरजेपी इंटर कॉलेज के बिलाल अहमद, हृदयानंद इंटर कॉलेज झालू के विशाल कुमार, केपीएस इंटर कॉलेज की प्राची, स्मृति शर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर आरजेपी की श्रेया राणा, दूसरे स्थान पर दीपांशु राणा, एमडीकेवी इंटर कॉलेज नजीबाबाद की भूमिका शर्मा और तीसरे स्थान पर जीआईसी बिजनौर के प्रिंस कुमार, सुनित कुमार रहे।
सीडीओ और जिविनि ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को पांच हजार रुपये, दूसरे नंबर आने वालों को तीन हजार रुपये, तीसरे स्थान पर दो हजार रुपये, जूनियर वर्ग में पांच-पांच छात्रों को एक हजार रुपये सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जूनियर वर्ग में सांत्वना पुरस्कार करने वाली छात्रा कुमारी सुहाना, मुस्कान, सीमा थापा, रचित राठी, मो.खिजर, मो. उस्मान, अलीना परवीन को मिला।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में सांत्वना पुरस्कार अनुष्का वर्मा, निशांत अंजुम, मयंक कुमार, जतिन धीमान, प्रांजल कुमार, गौरव कुमार, मुकेश कुमार, वंशिका रही। इस अवसर पर आईटीआई के उप प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा, प्रवक्ता सुधांशु वत्स, कुलदीप सिंह, स्वाति यादव, रीना साधना गुप्ता, रुपाली, अर्चना शर्मा, बबीता गोयल, रश्मि गुप्ता, शर्मिला, रुपाली, रुचि शर्मा, किरण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें