फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खुले टैंक के पानी में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। मोहल्ला सरायरफी धनौरा मार्ग पर शनिवार देर शाम 10 वर्षीय हमजा की प्लॉट में बने खुले टैंक के पानी में डूबने से मौत हो गई। मासूम की मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

शहजाद अहमद अपने परिवार के साथ मोहल्ला सरायरफी में रहते हैं। उनके घर के पास स्थित खाली प्लॉट में निर्माण कार्य चल रहा था, जहां टैंक बनाया गया था। बरसात के चलते यह टैंक पानी से लबालब भरा हुआ था और कई दिनों से निर्माण कार्य भी रुका हुआ था। शनिवार की शाम हमजा खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजन जब उसकी तलाश में निकले तो प्लॉट के टैंक में उसका शव पानी में दिखाई दिया। आनन-फानन में परिजन हमजा को पास के चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि हमजा दो भाईयों में छोटा था। पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें