फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आकर बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आकर बच्चे की मौत
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। भागूवाला के गांव हसनपुर में मैजिक वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मैजिक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक के ताऊ की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मृतक के ताऊ राजवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को गांव हसनपुर निवासी मूलचंद की बरात जा रही थी। घुड़चढ़ी के दौरान डीजे से लदे मैजिक वाहन को चालक द्वारा लापरवाही से चलाते हुए पास की गली में लाते समय उसके आठ वर्षीय भतीजे अंश पुत्र हरवीर सिंह को टक्कर मार दी। घायल को उपचार के लिए नजीबाबाद के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित ने बताया कि मैजिक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ताऊ की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पीड़ित की ओर से मैजिक चालक गांव डेरियो निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें