फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नर्सिंग होम से छुट्टी मिलने के बाद मासूम की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 31 Aug 2025 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नर्सिंग होम पर हंगामा
विज्ञापन
स्योहारा। ग्राम पोटा पोटी निवासी 12 वर्षीय मासूम राघव पुत्र ब्रह्मपाल की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तेज बुखार के चलते परिजन उसे नगर के एक नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे थे। चिकित्सक ने जांच के बाद प्लेटलेट्स व खून की कमी बताते हुए इलाज शुरू किया और काला पीलिया की आशंका जताई। रविवार को जब बच्चे की हालत में कुछ सुधार दिखाई दिया तो परिजनों ने छुट्टी देने का आग्रह किया। नर्सिंग होम से छुट्टी मिलने के बाद घर लौटते समय रास्ते में ही मासूम की अचानक हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजन शव को लेकर सीधे नगर के नर्सिंग होम पहुंचे और चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। स्थिति तनावपूर्ण होती देख आसपास भारी भीड़ एकत्र हो गई।
पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक परिजन हंगामा करते रहे। खबर लिखे जाने तक परिजनों और चिकित्सक के बीच बातचीत जारी थी। पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच की जाएगी।
विज्ञापन

नर्सिंग होम के चिकित्सक का कहना है कि राघव को जब भर्ती कराया गया था, उस समय उसकी प्लेटलेट्स 21 हजार थीं। इलाज के बाद यह संख्या बढ़कर 44 हजार तक पहुंच गई थी। चिकित्सक के मुताबिक बच्चे की तबीयत में सुधार आने पर परिजनों के आग्रह पर ही उसे डिस्चार्ज किया गया था। उनका दावा है कि अस्पताल में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं हुई।
विज्ञापन

गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
12 वर्षीय राघव की असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि अगर नर्सिंग होम में सही समय पर इलाज और उचित निर्णय लिया जाता तो शायद मासूम की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें