फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सर्दी ने बढ़ाई उंगलियों में चिलब्लेन की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कड़ाके की सर्दी का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ठंड बढ़ने के साथ ही उंगलियों में चिलब्लेन के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मेडिकल अस्पताल में रोजाना करीब 50 मरीज चिलब्लेन की शिकायत के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



अधिक ठंड के संपर्क में आने से हाथों और पैरों की उंगलियों में खुजली, सूजन, दाने और लालिमा दिखाई देने लगती है। मेडिकल अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल यादव ने बताया कि सर्दी में खून की नलियां सिकुड़ने लगती है। ऐसे में रक्त का प्रवाह सही ढंग से नहीं हो पाता है। इसी वजह से चिलब्लेन की समस्या बढ़ रही है। इसके अलावा बुजुर्ग में गठिया की वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन अधिक दिखाई दे रही है। दोपहिया वाहन चालकों को सर्दी में अधिक परेशानी हो रही है। ठंडे पानी से बार-बार हाथ धोना, खुले में अधिक समय बिताना भी चिलब्लेन का कारण बन सकता है।
ठंड में हाथ-पैरों को ढककर रखें। ऊनी दस्ताने और मोजे का इस्तेमाल करें और ठंडे पानी से बचें। चिलब्लेन के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। इस समय सर्दी से बचाव जरूरी है। ....डॉ. अतुल यादव, हड्डी रोग विशेषज्ञ, मेडिकल अस्पताल, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें