फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के सामने उठा आबादी से गुजर रही उच्च क्षमता की बिजली लाइन मुद्दा

विज्ञापन
नजीबाबाद के सावित्री एन्क्लेव में मतदाता संपर्क के दौरान बच्चे को दुलारते मुख्यमंत्री। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सावित्री एंक्लेव में किया जनसंपर्क, बच्चों को दुलारा
विज्ञापन

नजीबाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सात वर्षीय बालिका के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने मकानों के ऊपर से गुजर रही उच्च क्षमता की विद्युत लाइन हटवाने के लिए मांगपत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावित्री एंक्लेव में मतदाताओं से जनसंपर्क किया। कालोनी के सचिव महाशय और उनकी सात वर्षीय पौत्री गगनदीप कौर ने जनसंपर्क के दौरान मुख्यमंत्री को कालोनी और आसपास के क्षेत्र में मंडरा रहे बिजली के खतरे के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सावित्री एंक्लेव, सुभाष नगर, शेखपुर गढू की आबादी के ऊपर से निकली उच्च क्षमता की विद्युत लाइन हटवाने की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने कालोनी के अध्यक्ष जगजीत सिंह कक्कड़, डॉ. एलएस बिष्ट, अनिल कुमार, मनोहर लाल, नरपाल सिंह सहित कई परिवारों में संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने जनसंपर्क के दौरान बालिकाओं तोषिका, अंशप्रीत और दक्षिता को दुलार दिया। जनसंपर्क के दौरान जय श्रीराम के उद्घोष के साथ क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें