फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी पलटने से हुई थी मुर्गियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी पलटने से हुई थी मुर्गियों की मौत
विज्ञापन

नहटौर। मुर्गियों के मृत मिलने के मामले में मुर्गी फार्म स्वामी के भाई को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। उसकी पिकअप गाड़ी को सीज कर दिया गया है। पशुपालन विभाग ने अपनी जांच में मुर्गियों की मौत गाड़ी पलटने के दौरान होना बताया है।
विज्ञापन

गांव तरकौला में मुर्गी फार्म में मुर्गियों के मरने की सूचना पर पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। जिले के उच्चधिकारियों के मामला संज्ञान में आने पर जांच शुरू हुई। जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच के आदेश दिए। पुलिस ने मुर्गी फार्म स्वामी के भाई जावेद को हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया था। उसकी मुर्गी लाने वाली पिकअप गाड़ी को सीज कर दिया गया था। मामले की जांच पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग चौधरी ने की। उन्होंने बताया कि बीमारी की वजह से नहीं, मुर्गियों की मौत गाड़ी पलटने से हुई है। सभी मृत मुर्गियों को गड्ढे में दबा दिया गया। जांच रिपोर्ट उच्चधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें