कालागढ़ से दिल्ली व हल्द्वानी के लिए बस सेवा शुरू
कालागढ़। कालागढ़ से दिल्ली व हल्द्वानी के लिए काशीपुर डिपो ने रोडवेज बस सेवा शुरू की है। कालागढ़ पहुंची बसों के चालकों सुरजीत सिंह व जाहिद खान ने बताया कि सुबह छह बजे दिल्ली के लिए व साढ़े छह बजे हल्द्वानी के लिए चलाई गई हैं। कांग्रेस नगर अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा, आशीष चौधरी, मयंक कुमार, विजय रौतेला आदि ने इन बसों के संचालन पर हर्ष जताया है।