बिजनौर। दिल्ली में लाल किला के पास धमाका होने के बाद बिजनौर में भी पुलिस अलर्ट है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से लेकर जिले के बार्डर भी सघन चेकिंग की जा रही है। बसों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान की चेकिंग की।
सोमवार की शाम से जिलेभर में अलग-अलग जगहों पर चेकिंग अभियान चालू किया गया। एसपी अभिषेक झा, एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, सीओ और कोतवाल के नेतृत्व में चेकिंग हुई। रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। बता दें कि सोमवार की शाम दिल्ली में लाल किला के पास एक कार में धमाका हुआ है।
जिसमें कई लोग हताहत हुए। इसके बाद से प्रदेश में अलर्ट है। जिसके चलते बिजनौर पुलिस भी सतर्कता बरत रही है। पुलिस ने जिले के सभी रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।