मेरठ में सड़क दुर्घटना में बिजनौर के ग्राम गोपालपुर के युवक अंकित कुमार की मौत पर विलाप करते पर
बिजनौर में झालू के गांव गोपालपुर निवासी दो बाइक सवार युवकों की मेरठ के खरखौदा में किसी वाहन की टक्कर लग जाने से मौत हो गई है। दोनों दोस्तों की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों दोस्त रविवार शाम अपने घर से बाइक पर मेरठ के लिए निकले थे।
थाना कोतवाली शहर के गांव गोपालपुर निवासी अंकित कुमार (28) पुत्र रामवीर सिंह और शिव भारद्वाज (30) पुत्र पवन कुमार शर्मा की मेरठ-हापुड़ मार्ग पर खरखौदा के पास किसी वाहन की टक्कर लग जाने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शिव छत्तीसगढ़ में रहकर किसी कंपनी में काम करता था। वह शनिवार को दिल्ली में पेपर देने के बाद घर आ गया था। अंकित मेरठ में किसी कंपनी में रहकर काम करता था और उसने अपने रहने के लिए वहीं पर कमरा ले रखा था। दोनों साथी बाइक से रविवार शाम मेरठ के लिए निकले।
सोमवार को शिव को छत्तीसगढ़ के लिए जाना था। शिव की शादी करीब छह वर्ष पूर्व थाना नांगल सोती निवासी रेणु से हुई थी। उसकी पत्नी व तीन व दो वर्ष की बेटी भी छत्तीसगढ़ में रह रही है। अंकित की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव नांगलजट निवासी डोली से हुई थी। उसके चार वर्ष का बेटा व एक वर्ष की बेटी है। उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ गांव गोपालपुर में रहते हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut: देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेताओं का हंगामा, मवाना में धर्म परिवर्तन का आरोप
डोली ने बताया कि उसने रविवार शाम को लगभग साढ़े सात बजे अंकित से फोन पर बात की थी। तब अंकित ने बताया कि वह और उसका साथी रास्ते में एक होटल में खाना खाने के बाद मेरठ जा रहे हैं। उसके कुछ समय बाद डोली का फोन नहीं लगा। विनीत ने बताया कि उनका भाई शिव भारद्वाज किसी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर दिल्ली में देने के बाद घर आया था। उसने रात में शिव को फोन किया, लेकिन नहीं लगा। जिससे वह परेशान हो गया। सोमवार सुबह दस बजे पुलिस ने फोन कर के अंकित व शिव भारद्वाज की सड़क दुर्घटना में मौत होने की सूचना दी।
यह भी पढ़ें: अधिवक्ता हत्याकांड: मास्टरमाइंड भाटी गिरफ्तार, घर के बाहर दिन निकलते ही वारदात को दिया था अंजाम