- आठ जून को बगैर बताए घर से हो गई थी लापता, तलाश में जुटे थे परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। आठ जून को घर से लापता हुई 31 वर्षीय संगीता का शव सोमवार को नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक आठ जून को मोहल्ला बाड़वान निवासी 31 वर्षीय संगीता घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी पुत्री बगैर बताए घर से लापता हो गई है। परिजनों और पुलिस ने युवती को काफी तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं लग सका। सोमवार को सूचना मिली कि नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में नहर से युवती का शव बरामद हुआ है। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवती की शराख्त संगीता के रूप में की।