फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलक झपकते ही खुशियां मातम में बदली

Tue, 15 Nov 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चार दोस्तों की मौत से कोहराम मच गया।  कार सवार चारों दोस्तों की मौत से महावतपुर पुरैनी में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन

नगीना के महावतपुर पुरैनी निवासियों को अहसास भी नहीं था कि उनके क्षेत्र के चार युवकों को गंगा स्नान पर पलभर में मौत झपट लेगी। तरुण कुमार अपने साथियों के साथ कार से किसी काम से निकला हुआ था। रेलवे में गेटमैन पद पर तैनात तरुण कुमार का करीब एक वर्ष पूर्व विवाह हुुआ था। तरुण ही कार चला रहा था। तेज गति से कार होने के कारण अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार का पिछला भाग पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार तरुण उसके साथी रामगोपाल, कपिल और प्रशांत लहूलुहान हो गए। क्षेत्रवासियों और पुलिस को इस बात का अंदाज तक नहीं हुआ कि जिन घायलों को वे संयुक्त चिकित्सालय ले जा रहे हैं उनकी सांसें घटनास्थल पर ही थम गईं हैं। मृतकों में प्रशांत प्रियंका मॉडर्न स्कूल धामपुर में शिक्षक था। एक ही क्षेत्र के चार युवकों की मौत से महावतपुर पुरैनी में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान के पति अनुप  कुमार सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों के साथ कोटद्वार के  लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें