खुले में शौच मुक्त कराने को गांववासियों का सहयोग मांगते सीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला
अफजलगढ़ में सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत गांव मोहम्मद अलीपुर चौहड़ आयोजित कार्यक्रम में गांववासियों से खुले में शौच मुक्त गांव बनाने को सहयोग मांगा है।
बृहस्पतिवार को संपन्न हुए कार्यक्रम में सीडीओ के पहुंचने पर प्रधान व गांववासियों ने स्वागत किया। सीडीओ ने गांववालों से खुले में शौच न करने का सुझाव दिया। सोच बदलने से परिवर्तन आता है। जब तक पुरानी सोच रहेगी। परिवर्तन आना संभव नहीं है। उन्होंने गांव में निगरानी समिति बनाकर अभियान को मूर्त रूप देने का सुझाव दिया। इस दौरान सीडीओ ने गांव का प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।
ग्राम प्रधान सुखदेव सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रनजीत कौर , पूर्व सभापति मलकीत सिंह, अमरजीत सिंह, विकास, गौरव, अंबिका देवी, त्रिवेंद्र सिंह, शाहिद, अनीस अहमद, इस्माइल, शकील, महबूब, फरीद रहे।