फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहनों के यातायात में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी वाहनों के यातायात में बदलाव
विज्ञापन

पैजनिया। पुलिस ने कावंड़ियों की भीड़ बढ़ने के कारण दस मार्च तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। रूट डायवर्जन प्लान भी लागू कर दिया है।
कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। जिससे नहटौर-चांदपुर मार्ग पर कावंड़ियों की भारी भीड़ है। इस मार्ग से संभल, अलीगढ़, बुलंदशहर, गढ़मुक्तेश्वर, जोया, गाजियाबाद, स्याना, गजरौला, धनौरा आदि स्थानों के लाखों कांवड़िया गुजरते हैं। गांव पैजनिया में सोमवार को कावड़ियों का जनसैलाब उमड़ गया। कांवड़ियों के हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से गांव का माहौल शिवमय हो गया। पुलिस ने कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन 10 मार्च तक पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। साथ ही रूट डायवर्जन सिस्टम भी लागू कर दिया है।
चांदपुर से पैजनिया होकर नहटौर जाने वाले वाहनों को नूरपुर अथवा हल्दौर से गुजारे जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। नहटौर से पैजनिया होकर चांदपुर जाने वाले वाहनों को नूरपुर अथवा हल्दौर की ओर से गुजारा जाएगा। पुलिस ने किसानों से भी कांवड़ यात्रा के दौरान अपने गन्ना लदे वाहनों को उक्त मार्ग से आवागमन न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उक्त मार्ग पर कांवड़ियों को आवागमन करने में कोई दिक्कत न हो इसलिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान भारी इस मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें