फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: चंद्रशेखर ने सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप, बोले- शोषण और भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद रहेगी आवाज

Sat, 08 Apr 2023 06:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Bijnor News : चंद्रशेखर ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शोषण और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद रहेगी।
विज्ञापन
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सरकार पर आर्थिक रूप से कमजोर समाज से शिक्षा, स्वास्थ्य के अधिकार छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त की।

विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी की ओर से गांव इब्राहीमपुर बावन उर्फ रानीपुर नंगला में आयोजित जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आजाद देश में जब तक सर्वसमाज को समस्त संसाधनों में बराबर की हिस्सेदारी नहीं मिलती तब तक आजाद समाज पार्टी शोषण, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद रखेगी।

कहा कि सरकार आर्थिक रूप से कमजोर समाज से उनके समस्त अधिकार छीनना चाहती है। पूंजीपतियों को शिक्षा, स्वास्थ्य सहित समस्त सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं, जबकि चिकित्सा सुविधा के अभाव में गरीब दम तोड़ रहा है। उनके बच्चे अच्छी शिक्षा से वंचित हैं। बेरोजगारी उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने समाज से अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तड़प-तड़पकर टूट गईं बेजुबान पक्षी की सांसें, नम हुई हर किसी की आंख
विज्ञापन


आयोजक ग्राम प्रधान सुखवीर सिंह हल्दिया की अध्यक्षता और अशोक कुमार व पुष्पेंद्र राणा के संचालन में आयोजित विशाल जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड महक सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रशांत महासागर, ललित कुमार, हरिओम, दानिश शेख, ग्राम प्रधान मो.अनवर, कमाल सहारनपुरी सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। 

यह भी पढ़ें: Baghpat: खता किसी की-सजा किसी को..., पुलिस ने बेगुनाह रोजेदार को रातभर हवालात में रखा, तड़पता रहा भूखा-प्यासा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें