फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चांदपुर महिला अस्पताल के सुधरेंगे दिन, महिला चिकित्सक की होगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। महिला अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति के लिए नगर के गणमान्य लोगों का प्रयास रंग लाता दिखाई दे रहा है। जिलाधिकारी ने अस्पताल का निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। अस्पताल में महिला चिकित्सक की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल अंग्रेजी काल में स्थापित साहू बंशीधर डफरिन महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। महिला अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति के लिए नगर के लोगोंं का काफी समय से प्रयास चल रहा था। वरिष्ठ व्यापारी नेता अरुण कुमार अग्रवाल ने उच्चाधिकारियों को भी इसके लिए पत्र लिखे।
डीएम से मिलकर अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति व आपरेशन व्यवस्था की गुहार लगाई थी। अग्रवाल सभा ने भी डीएम से अस्पताल का निरीक्षण कर महिला चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की थी। जिलाधिकारी ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी से महिला अस्पताल को अच्छा करने के निर्देश दिए वहीं शीघ्र महिला चिकित्सक की व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के साथ सीएमओ विजय गोयल, एसडीएम विजय शंकर आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ व्यापारी नेता अरुण कुमार अग्र्रवाल, अग्रवाल सभा के डॉ. केसी मित्तल, अरविंद कुमार मित्तल, नरेश कुमार गोयल, श्रवण कुमार, प्रभाष चंद्र मित्तल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें