फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चांदपुर- चीन में कोर्ट मैरिज, बिजनौर में लिए सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चांदपुर (बिजनौर)। गांव मोरना निवासी साॅफ्टवेयर इंजीनियर ने चीन की युवती के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। दोनों ने एक दूसरे के गले में जयमाला डालकर सात फेरे लिए।
नूरपुर-धामपुर मार्ग स्थित गांव मोरना निवासी पुष्पेंद्र कुमार राजपूत का पुत्र अभिषेक राजपूत दक्षिण अफ्रीका के अंगोला स्थित एक कंपनी में करीब सात वर्ष से साॅफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। वहीं चीन के राज्य शाक्सी के ताईयुआन निवासी इंजीनियर सियाओ भी काम करती है। दोनों की करीब चार साल पहले मुलाकात हुई जो शादी तक पहुंच गई। परिजनों के मुताबिक दोनों ने चीन में 25 सितंबर 2024 को कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन

अभिषेक की हिंदू परंपरा के अनुसार शादी करने की चाहत थी। अपनी चाहत को पत्नी के समक्ष रखा तो उसने भी स्वीकार कर लिया। दोनों इसी माह चीन से गांव मोरना आए। सोमवार की रात दोनों ने चांदपुर के पंचवटी मंडप में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। अभिषेक के ममेरे भाई अनुज ने बताया कि उनकी बुआ यानी अभिषेक की माता का देहांत 2011 में हो गया था। शादी में पिता पुष्पेंद्र राजपूत मौजूद रहे। सियाओ के माता-पिता को वीजा नहीं मिलने के कारण दोनों अपनी पुत्री की शादी में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन

- मामा का नौ दिन पहले हुआ निधन
चांदपुर के मोहल्ला कायस्थान में अभिषेक के मामा सुदेश चौहान रहते थे। नौ दिन पूर्व ही उनका बीमारी के चलते निधन हो गया था। अभिषेक की मामी का भी मार्च माह में बीमारी के चलते निधन हो गया था। मामा-भांजे में बहुत प्यार था, लेकिन भांजे की शादी से पूर्व ही मामा-मामी का निधन हो गया। अभिषेक की माता का देहांत भी 2011 में हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें