फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल के साथ चना भी मिलेगा नि:शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
चावल के साथ चना भी मिलेगा नि:शुल्क
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 15 मई से राशन कार्ड धारकों को चावल के साथ चना भी नि:शुल्क दिया जाएगा। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सकता है कि एक कार्ड पर कितना चना दिया जाएगा। पूर्ति विभाग द्वारा राशन डीलरों को जल्दी ही चना उपलब्ध करा दिया जाएगा।
लॉकडाउन में सरकार द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड धारकों, श्रम विभाग व मनरेगा में पंजीकृत श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों को राशन नि:शुल्क दिया जा रहा है। सभी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच पांच किलो चावल भी 15 मई से नि:शुल्क दिया जाएगा। सरकार ने प्रति राशन कार्ड एक एक किलो दाल भी अप्रैल, मई व जून में नि:शुल्क देने की घोषणा की थी। लेकिन दाल उपलब्ध न होने की वजह से चना देने की बात कही गई थी, हालांकि चना बंट नहीं पाया था। इस महीने भी सरकार ने चना नि:शुल्क देने की घोषणा की है। 15 मई से चावलों के साथ साथ चना भी नि:शुल्क दिया जाएगा। हालांकि अभी विभाग के अफसरों को भी यह नहीं पता है कि प्रति अप्रैल का चना भी इस महीने दिया जाएगा या केवल मई माह का ही चना राशन के साथ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपलब्धता के अनुसार होगा वितरण
जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार के अनुसार 15 मई से चावल के साथ साथ चावल भी नि:शुल्क दिया जाएगा। चने की उपलब्धता के आधार पर ही उसका वितरण किया जाएगा। जनता पहले ही दिन दुकानों पर भीड़ न लगाए। सभी को राशन का वितरण नियम के अनुसार कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें