फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरपर्सन के पति ने तुड़वाया अवैध अतिक्रमण

विज्ञापन
बिजनौर में नगरपालिका में अवैध निर्माण को तोड़ते श्रमिक। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चेयरपर्सन के पति ने तुड़वाया अवैध अतिक्रमण
विज्ञापन

बिजनौर। नगर पालिका चेयरपर्सन के पति और सभासदों ने मिलकर नगर पालिका के दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को तुड़वाया। अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर पालिका के सामने की ओर कई दुकानें बनी हैं। दुकानदार आए दिन दुकानों को पीछे की ओर से बढ़ाकर अतिक्रमण करने की ताक में लगे रहते हैं। दुकानदारों ने पार्क की ओर अतिक्रमण कराते हुए दीवार का निर्माण शुरू करा दिया था। भाजपा नेता सत्यवीर त्यागी ने इसे रुकवाया था। शुक्रवार को चेयरपर्सन रुखसाना परवीन के पति शमशाद अंसारी नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने अतिक्रमण किए जा रहे स्थान का निरीक्षण किया। चेयरपर्सन ने निर्देश करके अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया गया। चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी ने बताया कि किसी भी कीमत पर अवैध अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। कोई भी अवैध अतिक्रमण करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यालय के पास दुकान का निर्माण नियम के अनुसार कराया जा रहा है। बताया कि खाली पड़ी इस जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा करना चाहते थे। अब नगर पालिका ही इस जमीन पर दुकान बनवा रही है। पालिका द्वारा बनवाई जा रही दुकान की खुली नीलामी कराई जाएगी। इस दौरान सभासद दीपक गर्ग मोनू, विनोद तोमर, कासिम, हितेश तुली, कुलदीप, सुदेश कुमार, शादाब एडवोकेट, वसीक अहमद आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें