फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन पद से इस्तीफा

Sun, 02 Oct 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर जिले के धामपुर में प्रदेश के खनन राज्यमंत्री मूलचंद चौहान की पत्नी कमलेश देवी ने गन्ना समिति के अध्यक्ष पद से  इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने  यह निर्णय लगातार अस्वस्थ होने के कारण लिया। 
विज्ञापन


गन्ना समिति के अध्यक्ष पद पर कमलेश देवी निर्विरोध चुनी गई थीं। इस पद को पाने के लिए सपा के कई नेता भी लाइन में लगे हुए थे। हालांकि राज्यमंत्री की हट के सामने किसी की नहीं चली। सूत्रों के मुताबिक विधानसभा  चुनाव नजदीक आने के चलते खनन राज्यमंत्री ने यह बाजी खेली है। नाराज सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए पत्नी से अध्यक्ष पद से त्यागपत्र  दिलाया है।  राज्यमंत्री के पुत्र अमित प्रताप सिंह  भी जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पद पर बने हुए हैं। उधर, राज्यमंत्री  मूलचंद चौहान से फोन पर वार्ता करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें